Menu
blogid : 12933 postid : 728111

!! देश बचाओ, राजनीति नहीं !! Contest

ikshit
ikshit
  • 51 Posts
  • 32 Comments

राजनीतिज्ञ नहीं
राजा चाहिए!
प्रजा पर जो कर्म लुटाए
ऐसे जोश का साझा चाहिए!
प्रतिशोध हो जिसके जिहवा-बल में
प्रतापी ऐसा हुंकार का इरादा चाहिए!
माँ-भूमि पर मर-मिटने वाली
देश-भक्ति भावना का कोरा प्रदर्शन नहीं
देश का विजय रथ परचम पर लहराने वाला
खून जोशीला ताज़ा चाहिए!
सत्ता-हित के समझौते से
अपनी नीति बदलता
राजनेता नहीं
हमें
देश का राजा चाहिए!
जिसके हर ओज में हो ललकार
जिसके तेज पर शत्रु चीत्कार उठें हाहाकार!
सम्रद्ध ऐसा अपने वार का
धधकता गोला हमें… स्वयं में भरे ज्वाला चाहिए!
हमें
हमारे देश भारत का राजा चाहिए!
जो हो निडर
जो करे हर दुश्मन पर वार
ना आत्म-ग्लानि का दंश
ना जूझने को बचे भ्रष्टाचार.
चलो…
एक बार मौका ‘ले कर’ ही देखें…
हिंद में हिंदू की ‘हुंकार’
मोदी जी की समर्थ-सरकार !!!
!! हिन्दी हिंदू हिन्दुस्तान !!
!! जय भारत !!
!! जय भारत माँ !!

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply