Menu
blogid : 12933 postid : 685650

अन्दरूनी बात है

ikshit
ikshit
  • 51 Posts
  • 32 Comments

अन्दरूनी बात है
सुना है
फिर एक बार
कॉंग्रेस-मंत्रणा में
सोनिया जी ने विचार दिया
“ये आम-आदमी का
बड़ा प्रचार किया जा रहा है”
वैसे ही हिन्दुस्तान में लड़कियों का औसत कम है
और फिर भी
आदमी का ही प्रचार किया जा रहा है…
ये तो सरासर नाइंसाफी है औरत के साथ.
अब सोनिया जी की दखलंदाजी के बाद
शायद आम-औरत पार्टी बनाई जाए,
पर दोस्तों..
औरत… वो भी पार्टी वाली…
क्या भारत में आम हो सकती है?
बात बड़ी सोचने लायक है
सोनिया जी की दरख़्वास्त…
हिन्दुस्तानी रीति पर
तरह-तरह से छ्ौंकने में सहायक है.
इसीलिए शायद आज
राहुल जी ने पद-यात्रा का कार्यक्रम बनाया है
रास्ते भर बातें करेंगे
इस टिप्पड़ी पर
कौन-कौन क्या-क्या छ्ौंक कर लाया है?
😉
आप का क्या कहना है दोस्तों?

Tags:                        

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply