Menu
blogid : 12933 postid : 744045

!! सपना साकार : मोदी सरकार !!

ikshit
ikshit
  • 51 Posts
  • 32 Comments

!! सपना साकार : मोदी सरकार !!

जिता कर दी है सत्ता इस बार
कोई नहीं अब प्रश्न चाहिए!
हमको हमारे ध्वज तिरंगे का
अब संपूर्ण अदब चाहिए!
हिंदू की हुंकार
और सपनों का साकार
सुनहरे शब्दों पर तराशा रंग भव्य चाहिए!
हमें स्वतंत्र और संविधानित
भारत-वर्ष सहर्ष चाहिए.
जय हिंद की चिंघाड़
आकाश में गुंजायमान करता उत्कर्ष चाहिए.
कोई नहीं अब
ढुलमुल सा ऐसा-वैसा जश्न चाहिए!
जिता कर दी है सत्ता
अब हर शस्त्र बेहतर
और सर्वत्र चाहिए!
कोई नहीं अब हमें
कैसा भी प्रश्न चाहिए!
जिता कर दी है सत्ता
और इसके अंजाम में बस इच्छित तत्व चाहिए.
हमे जिंदगी बेहतर
और जिंदगी का हिन्दुस्तान में वर्चस्व चाहिए.
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
!! सपना साकार : मोदी सरकार !!

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply